अल्मोड़ा अर्बन को -आपरेटिव बैंक कुंवरपुर गौलापार शाखा का शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक लि० की 57वी शाखा कुंवर पुर गौलापार हल्द्वानी का शुभारम्भ किया गया।
सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी बैंक अल्मोड़ा अर्बन को० बैंक कि 57वी शाखा का शुभारम्भ हेमन्त कुमार गुरुरानी पूर्व महाप्रबन्धक यू०पी०सी०एल के कर कमलो से किया गया। मुख्य अतिथि गुरुरानी द्वारा बैंक की प्रगति की प्रशंसा करते हुये आशा व्यक्त कि यह बैंक गौलापार क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी द्वार। सभी जनता से बैंक की सेवाओ का लाभ उठाने का आहवान किया गया।

बैंक महाप्रबन्धक बी०एस० मेहता द्वारा बैंक की प्रगति से अवगत कराते हुये सभी ग्राहको का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह बैंक भारत के अग्रणी नगर
सहकारी बैंक के रूप में स्थापित हो चुका है। बैंक के निदेशक सी०एस० काण्डपाल एवं विनय टण्डन द्वारा सभी उपस्थित लोगो का आभार किया गया। शाखा शुभारम्भ के प्रथम दिन 256 खातों मे रु 300 लाख जमा हुए।


इस अवसर पर बैंक के सहायक महाप्रबन्धक सी०एस० पाठक, शाखा के प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र बिष्ट व अधिकारी कर्मचारी भानू नेगी संजय भक्त कुशाग्र कुलदीप खाती सुरेन्द्र लस्पाल, गोविन्द भाकुनी भास्कर नेगी सहित क्षेत्र के व्यवसायी सहित गणमान्य व्यक्ति ललित मोहन नेगी, चन्दन नेगी, गजेन्द्र मेहरा विजेन्द्र मेहरा देवेन्द्र पढालनी अरूण काण्डपाल दीपू महरा चन्दन बिष्ट प्रकाश सुयाल उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119