मनसा देवी मंदिर की खाई में मिले शव का खुलासा, लिव इन पार्टनर ने की थी महिला की हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर की खाई में 16 मई को मिले महिला का शव हत्या कर फेंका गया था। महिला के साथ लिव इन में रहने वाले युवक ने उसकी हत्या थी। इसमें आरोपी की पत्नी ने भी सहयोग किया था। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हत्या के आरोपी दंपति को खड़खड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मायापुर के एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। बताया कि 16 मई को मनसा देवी मंदिर के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र बुटोला मौके पर पहुंचे थे। मनसा देवी पैदल मार्ग से लगभग 100 मीटर आगे हिल बाईपास की तरफ महिला का शव लगभग 20 से 30 मीटर नीचे खाई में मिला था। पुलिस कर्मियों और आमजन ने मिलकर शव को बाहर निकाला था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119