आल्टो कार और बोलेरो में टक्कर, दो लोग घायल

खबर शेयर करें 👉

गणेश पाण्डेय, दन्यां

तहसील मुख्यालय से कुछ दूर आरतोला की ओर एक मोड़ पर आल्टो कार और बोलेरो में टक्कर हो गई. आल्टो कार में सवार दो लोग घायल हो गये. जिन्हें तहसीलदार बरखा जलाल ने अपने वाहन से सीएचसी धौलादेवी भेजा.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश


तहसील मुख्यालय गुरड़ाबांज और आरतोला के बीच एक मोड़ पर आल्टो कार संख्या एम एच 47 ए वाई 5021 विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो संख्या यूके 01 टीए 2968 से टकरा गई. आल्टो में सवार डा. गरिमा और डा. दीपक घायल हो गये. सूचना मिलते ही भनोली की तहसीलदार बरखा जलाल मौके पर पहुंची और उन्होंने अपने वाहन से दोनों को सीएचसी धौलादेवी भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जांच के लिए अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है. आरतोला चौकी प्रभारी मीना आर्य ने बताया कि घायल दोनों पति पत्नी हैं. घायल महाराष्ट्र के है और सितारगंज में कार्यरत बताये जा रहे हैं.

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119