धौलछीना पुलिस ने कार में 25 पेटी अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु एस0ओ0जी0/एएनटीएफ टीम व समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री व भण्डारण पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के नेतृत्व में दिनांक- 11.02.2023 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ बखरियाल के पास चैकिंग के दौरान वैगनआर कार को रोककर चेक किया गया, चालक जीवन सिंह उम्र 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ईश्वरी सिंह निवासी बागेश्वर के कब्जे से 25 पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी अवैध शराब लोगों को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता
जीवन सिंह पुत्र स्वर्गीय ईश्वरी सिंह निवासी बागेश्वर।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-अल्मोड़ा में बारिश का कहर : हवालबाग में घर में घुसा मलबा -एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बरामदगी
25 पेटी अवैध देशी शराब
कीमत– 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार रुपये)

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार
2- हेड का0 सुरेन्द्र नेगी
3- हेड का0 कुंदन लाल

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119