शराब पीकर वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार-कार सीज-
शिवेंद्र गोस्वामी
ड्राइविंग लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही
अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय एसएसपी द्वारा जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर चैकिग अभियान के दौरान
इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 सुनील कुमार ,का0 ललित बिष्ट द्वारा लोधिया के पास हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जाने वाली कार मारुति ऑल्टो 800 संख्या UK02 6113 के चालक देवेंद्र सिंह धपोला पुत्र श्री भगवत सिंह धपोला निवासी धपोलासेरा,कांडा जिला बागेश्वर को शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाये जाने पर धारा 185/202/207 मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर सीज किया गया । वाहन मे बैठे 02 सवार व्यक्तियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में भिजवाया गया।
चालक के ड्राइविंग लाईसेंस को निरस्तीकरण को भेजा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर