युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। चकराता ब्लॉक के एक गांव की युवती से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने तीन दिन बाद नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 13 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि उनके गांव का युवक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बीते नौ अप्रैल को शिक्षक ने उन्हें फोन कर अपने सेब के बगीचे में पेड़ों की निराई और मेड़ बनाने के लिए बुलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

उसने दस अप्रैल की सुबह आठ बजे अपनी बहन को बगीचे में भेज दिया। काम करते हुए शिक्षक ने दोपहर के समय उसकी बहन को थकान होने की बात कहकर पेड़ की छांव में बैठने को कहा और कुछ देर बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने जोर जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद जब आरोपी सो गया तो पीड़िता ने वहां घर भाग गई। घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की सगाई होने वाली थी। सदमे से बहन ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिसका दून अस्पताल उपचार कराया गया। जहां से 12 अप्रैल को उसे छुट्टी मिली। घटना के बाद से परिवार पर लगातार समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

थानाध्यक्ष चंद्र शेखर नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमें लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिक्षक को नैनीताल के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119