आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूलों और पंचायत भवनों में होंगे शिफ्ट : रेखा आर्या
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्र को किराया न दिए जाने के चलते बंद नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने 2021 तक का सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का किराया दे दिया है। केन्द्र से बजट मिलते ही अबतक का किराया दे दिया जाएगा। उन्होंने किराया न दिए जाने से किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्र के बंद होने की घटना से इनकार किया। कैबिनेट मंत्री आर्या सोमवार को हल्द्वानी तहसील से वीडियो कांफ्रेसिंग से कैबिनेट की बैठक में जुड़ीं। उन्होंने बैठक में अपने विभाग के मुद्दों के बारे में चर्चा की। बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। हल्द्वानी के गोरखपुर स्थित भोटिया पड़ाव में किराया नहीं दिए जाने के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने की घटना से उन्होंने इनकार किया। कहा कि इस तरह का कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता जो अपने क्षेत्र में किराया न मिलने पर बच्चों के आंगनबाड़ी केन्द्र में ताले लगा दे। कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के किराए को लेकर हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए केन्द्रों को पंचायत भवनों व प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा।
भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा
कैबिनेट मंत्री आर्या ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति रही है। कांग्रेस नेताओं के पास राज्य में अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। इसीलिए वह भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर खबरों में बने रहना चाहते हैं। भाजपा की उपलब्धियों को जनता अच्छी तरह से जानती है। इसीलिए राज्य में फिर से भाजपा सत्ता में आई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज