हल्द्वानी…प्रशासन ने दस हजार जुर्माना लगाने के बाद क्लानिक कराया बंद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को एक क्लीनिक का निरीक्षण किया। कमी पाए जाने पर क्लीनिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और बंद कराया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह व एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के नेतृत्व में एक टीम ने विजन आई सेंटर कालाढूंगी रोड, अल्मोड़ा कॉपरेटिव बैंक के पास, का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि क्लीनिक में अनाधिकृत रूप से औषधियों का वितरण किया जा रहा था जबकि क्लीनिक के पास ड्रग लाइसेंस नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

क्लीनिक में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। इसके चलते क्लीनिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अभी क्लीनिक को बंद करा दिया है। क्लीनिक संचालक से 3 दिन में कागजात सीएमओ कार्यालय में देने को कहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119