प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी-दामाद को पीटा, चार लोगों पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने उसके पति और ससुर के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काशीपुर शिवराजपुर थाना कुण्डा निवासी अंकिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 जनवरी 2024 को उसने अपनी सहमति से संजीव कुमार पुत्र राजाराम के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी कारण उसके परिवार के लोग उसके ससुराल वालों से रंजिश रखते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विवाद के चलते पुलिस उसके पति और ससुर को भी पाबंद मुचलका कर चुकी है। आरोप है कि 26 जून को रात लगभग दो बजे सर्वेश कुमार और विजेन्द्र कुमार पुत्र जयराम व सचिन पुत्र सुरेश सिंह सतेन्द्र पुत्र धर्मपाल लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने उसके और उसके पति संजीव के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119