पानी की टंकी के वॉल चैंबर में हड्डियां फेंकने का आरोप -पूर्व प्रधान पति समेत सात पर केस
काशीपुर। ग्राम अमियावाला में पेयजल मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के वॉल चैंबर में मांस की हड्डियां और जूठी प्लेटें फेंकने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम अमियावाला निवासी धर्म सिंह पुत्र किशन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव में पेयजल मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर नियुक्त ऑपरेटर नाजिम अपने कुछ साथियों के साथ मांस खाने के बाद उसकी हड्डियां वॉल चैंबर में डाल रहा था, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
तहरीर में कहा गया है कि नवरात्र के दौरान गांव के कई महिला-पुरुष व्रत पर थे। इस दौरान पानी की समस्या होने पर जब नलकूप चलाने को कहा गया तो ऑपरेटर ने इसे चलाने से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीण जब टंकी के पास पहुंचे तो वॉल चैंबर के अंदर मांस की जूठी प्लेटें और हड्डियां पड़ी मिलीं।
कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूर्व प्रधान पति मोहम्मद शाहनबाज हुसैन पुत्र मोहम्मद तसलीम हुसैन, नाजिम हुसैन, मोहम्मद नावेद, जुनैद पुत्र मोहम्मद जमाल, कासिम पुत्र अलीजान, मोहम्मद रिजवान पुत्र जुम्मा और अफजाल पुत्र अबरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद