द्वाराहाट फायरिंग मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के तहत पुलिस ने द्वाराहाट में चुनावी रंजिश से जुड़े फायरिंग प्रकरण के एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर की गई, जिन्होंने इस मामले में सभी फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में द्वाराहाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी को भतरौंजखान थाना प्रभारी अवनीश कुमार और पुलिस टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग स्थित ग्राम लामाचौड़ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह रावत, पुत्र भोपाल सिंह रावत, निवासी ग्राम लामाचौड़, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ द्वाराहाट कोतवाली में दर्ज एफआईआर संख्या 19/2025, धारा 109/190/192(2)/351(3)/352/61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार