चमोली में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में सेना का हवलदार गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के आरोप में सेना के एक हवलदार को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि थराली में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए बनायी गई कैंटीन में तैनात 43 वर्षीय रविंद्र कुमार नाथ को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

उसने बताया कि पीड़ित परिवार ने रविवार को पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सेना की थराली कैंटीन में कार्यरत नाथ ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अनुचित आचरण और छेड़छाड़ किया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो तथा भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119