काफलीगैर में पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के एक राजस्व उप निरीक्षक की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर काफलीगैर तहसील के असौ में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक किशोर कांडपाल को उसके साथी शनिवार की शाम अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषत कर दिया। जिला अस्प्ताल की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लिया और पंचनामा भरा। रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि वह राजस्व चौकी कार्यालय के समीप रहते थे। खाने के दौरान गले में कुछ फंस गया, इस कारण तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। मृतक गरुड़ तहसील के मटेना गांव का मूल निवासी है, उनके दो बच्चे हैं। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी और तहसीलदार दलीप सिंह और अन्य राजस्व विभाग के कर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी