तालाब में नहाते समय सेना के जवान की डूबने से मौत
खटीमा। तालाब में नहाते समय सेना के जवान की डूबने से मौत हो गई। सबौरा निवासी चंदन सिंह राना (36 वर्ष) पुत्र बाबू सिंह राना आरवीसी मेरठ सेंटर में तैनात था। मंगलवार को चंदन सिंह गांव के तालब में नहाने गया। नहाते समय वह तालाब में डूबने लगा। कुछ ग्रामीणों ने उसे डूबता देख तालाब में कूदकर उसे बमुश्किल बाहर निकाला और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से चंदन सिंह को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
अस्पताल प्रबन्धन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन सिंह राना आरवीसी मेरठ सेंटर में तैनात था। एक साल पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद वह अपने सेंटर मेरठ नहीं गया। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी संध्या पिछले एक साल से अपने मायके कुटरा में रहती है। जिससे चंदन मानसिक रूप से परेशान था। उसका नौ वर्षीय पुत्र भी है। मंगलवार को वह गांव के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक चंदन चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने घटना की सूचना आरवीसी सेंटर मेरठ को दे दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील