उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बद्रीपुर, धर्मावाला और हरबर्टपुर क्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए करीब 50 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अनाधिकृत प्लॉटिंग कार्य को सील कर दिया।

एमडीडीए के अनुसार, दो लोगों द्वारा प्राधिकरण से तलपट मानचित्र की स्वीकृति लिए बिना बड़े भू-भाग में प्लॉटों का चिन्हीकरण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर प्राधिकरण ने प्रकरण दर्ज करते हुए नियमानुसार वाद दायर किया। सुनवाई और आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग स्थल को सील कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित नियमों के बिना भूमि का विकास करना, प्लॉटों का चिन्हीकरण करना अथवा बिक्री के उद्देश्य से कॉलोनी विकसित करना अनुमन्य नहीं है। एमडीडीए की ओर से क्षेत्र में अनाधिकृत विकास गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनाधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर अनाधिकृत विकास गतिविधियों को चिन्हित करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119