उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा
रुद्रपुर। आवास विकास स्थित एक होटल में युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक के पकड़े जाने के बाद देर रात हंगामा हो गया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे और युवती को आवास विकास चौकी पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, युवती के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरपुर क्षेत्र के ग्राम गदरपुरा निवासी मोहम्मद साकिब का रुद्रपुर निवासी एक युवती से पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। गुरुवार शाम साकिब युवती को लेकर आवास विकास स्थित होटल क्राउन टाउन पहुंचा। आरोप है कि होटल में कमरा लेने के दौरान उसने अपनी बहन की आईडी का इस्तेमाल किया।
दोनों के होटल पहुंचने के कुछ समय बाद इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को हो गई। देर रात कार्यकर्ता होटल पहुंचे और संबंधित कमरे में युवक को युवती के साथ देख लिया। इसके बाद होटल में हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की। बाद में कार्यकर्ता युवक और युवती को आवास विकास चौकी ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और युवती करीब एक वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर युवती के स्वजन भी चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद साकिब के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब तहरीर में लगाए गए आरोपों, युवक-युवती के बीच संबंधों और होटल में हुई घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, होटल में युवक-युवती के पकड़े जाने के बाद हुए हंगामे और युवक के साथ मारपीट किए जाने के आरोपों को लेकर भी पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील
दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते