uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाने और घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नगर निगम कर्मी को गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपी के एक साथी पर मारपीट करने और गला दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में गांधी कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अंकित कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि अंकित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी की बात को लगातार टालता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

युवती के अनुसार, सात सितंबर की रात अंकित कुमार जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने युवती की मां और बहन को एक कमरे में बंद कर दिया और युवती को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

तहरीर के मुताबिक, अंकित ने अपने दोस्त अतुल को आवाज लगाई, जो पहले से घर के दरवाजे के पास खड़ा था। युवती का आरोप है कि अतुल ने भी उसके साथ मारपीट की और गमछे से उसका गला दबाने का प्रयास किया।

युवती के चीखने-चिल्लाने पर उसकी मां और बहन ने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपित अंकित और अतुल घर की छत के रास्ते फरार हो गए। युवती ने आरोप लगाया कि जाते समय दोनों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119