कार के ऊपर पलटा सेना का वाहन, चालक बाल बाल बचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे में बाराकोट संतोला के पास सेना का वाहन एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार का चालक बाल-बाल बचा। दुर्घटना होने से एनएच में तीन घंटे तक आवाजाही बाधित रही। बुधवार अपरान्ह करीब 12 बजे बाराकोट संतोला के पास टनकपुर जा रहा सेना का एक वाहन पास लेते वक्त विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या यूके 18 एल 6161 के ऊपर पलट गया। सड़क किनारे मलबा जमा होने से यह दुर्घटना घटी। कार में एकमात्र चालक ही सवार था, हादसे में वह बाल-बाल बचा, हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप

सूचना पर लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाने में तीन घंटे का समय लग गया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। एनएच में वाहनों की आवाजाही बंद होने से तमाम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब तीन बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119