500 रुपये के नकली नोट चला रहा आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। 500 रुपये के नकली नोट बाजार में चला रहे आरोपी को आईएसबीटी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से दो नकली नोट बरामद किए गए हैं।
आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच एमडीडीए फ्लैट की तरफ जाने वाली रोड पर एक दुकान पर नकली नोट चलाने वाले आरोपी का पता लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसे लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की पहचान अमित अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी मंडी कोटला, चांदपुर, जिला बिजनौर यूपी के रूप में हुई। आरोपी से 500 रुपए के दो नकली नोट बरामद किए गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी से 26 वर्षीय युवक की मौत -स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप
uttarakhand-पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में