uttarakhand-पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास देर रात पिकअप और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धानमिल, बरेली रोड निवासी रुचित सक्सेना (36) ऊधमसिंह नगर के गदरपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात वह बाइक से हल्द्वानी लौट रहे थे। रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रुचित गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रुचित को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि रुचित डिलीवरी बॉय का काम करते थे। हादसे में उनकी मौत हुई है और पिकअप चालक को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामपुर तिराहा कांड के दो घायल आंदोलनकारियों को धामी सरकार का बड़ा सहारा -अब देखभाल के लिए मिलेंगे ₹20 हजार प्रतिमाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119