पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को कब्जे से छुड़ाया
अल्मोड़ा। जनपद की लमगड़ा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है और नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया। लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।
थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की बरामदगी व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू की गई। गठित टीम द्वारा जानकारी जुटाकर बुधवार को ग्राम पटन से नाबालिग बालिका को आरोपी रोहित कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम पटन, पोस्ट मुलाकोट देवीधुरा, पाटी जिला चम्पावत के कब्जे से सकुशल छुड़ाकर, आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। अपहर्ता से बाद पूछताछ पंजीकृत अभियोग में धारा 376 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी, हेड कांस्टेबल दीवान राम, कांस्टेबल गिरीश प्रसाद, महिला कांस्टेबल मुन्नी पंत शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
दुर्घटना कर शव नाले में फेंकने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार -दो सहयोगी फरार
उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार