ससुराल गए युवक पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती
ससुराल में बुलाकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। युवक को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर कनखल पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के गली नंबर एक हजारी बाग निवासी आकाश यादव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई विकास यादव की शादी श्रिया द्विवेदी निवासी जगजीतपुर से पिछले साल हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले भाई के ससुराल पक्ष के लोग उसकी भाभी को अपने साथ ले गए। इस दौरान उसके भाई को बिना बताए चार माह की गर्भवती उसकी भाभी का गर्भपात करा दिया गया।
उसके भाई के पूछने पर बार बार टाल मटोल की जाती रही। बताया कि दो दिन पूर्व उसकी भाभी ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसके भाई को अपने घर बुलाया। जिसके बाद भाई पर ससुर संजय द्विवेदी, सास, साले शांतनु, साले की पत्नी और भाभी श्रिया ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया कि गंभीर चोट आने पर उसके भाई को जिला अस्पताल के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बतााय कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी