शादी से इंकार पर युवती ने की डैम में कूदकर की आत्महत्या-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। प्रेमी के शादी से इंकार पर युवती ने 17 मार्च की शाम नानकसागर जलाशय में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने बीते दिनों युवती का शव जलाशय से बरामद कर लिया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खटीमा की युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते गुरुवार शाम नानकसागर जलाशय में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंचे एसओ केसी आर्य की अगुवाई में पुलिस बल ने देर रात तक युवती की तलाश के लिए अभियान चलाया था। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका था। इधर, शुक्रवार को पुलिस को युवती का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

परिजनों ने गमगीन माहौल में शव की अंत्येष्टि कर दी। उधर, युवती के पिता ने थाने में कुंआखेड़ा, खटीमा निवासी पवन कन्याल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के पिता के मुताबिक पिछले तीन वर्षों से उनकी बेटी और पवन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने उनकी बेटी को शादी का आश्वासन दिया था। यह जानकारी उनके पूरे परिवार को थी। 17 मार्च को पवन ने उनकी बेटी को खटीमा के रेस्टोरेंट में बुलाया था। यहां आरोपी ने बेटी से शादी से इंकार कर दिया था। पवन की बातों से दुखी होकर बेटी ने नानकसागर में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने पवन के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119