धोखाधड़ी में शामिल महिला के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुड़की।  जमीनी धोखाधड़ी में शामिल महिला के घर पर यूपी पुलिस ने सोमवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी महिला आत्मसमर्पण नहीं करती तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर के थाना खालापार से उप निरीक्षक रमित यादव, हेड कांस्टेबल हाशिम रजा के साथ मंगलौर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अपनी आमद दर्ज कराते हुए कोतवाली पुलिस को बताया कि उन्हें कोर्ट के आदेश पर आसफनगर निवासी महिला के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करना है। स्थानीय कोतवाली पुलिस को साथ लेकर यूपी पुलिस की टीम आरोपी महिला स्नेह लता पत्नी प्रवीण चौधरी निवासी वासु एनक्लेव आसफनगर कोतवाली मंगलौर के घर पहुंची। दो स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में आरोपी महिला के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119