युवक का बेरहमी से मर्डर कर फरार, शव को जलाने की कोशिश

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवक का बेरहमी से मर्डर करने के बाद शव को फेंक कर हत्यारोपी फरार हो गए हैं। मौके से फरार होने से पहले हत्यारोपियों ने शव को पूरी तरह जलाने की भी कोशिश की।   पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला रुड़की के नारसन में सामने आया है। मंगलौर में गंगनहर किनारे अर्धजला शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए हैं। व्यक्ति का शव अत्यधिक क्षत-विक्षत होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है।   मृतक व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के आलाधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।
 शनिवार की सुबह कुछ युवक मंडावली गांव के पास गंगनहर किनारे पर मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे।   इसी दौरान उनकी नजर गंगनहर पटरी पर झाड़ियां में पड़े अर्धजले शव पर पड़ी। मॉर्निंग वॉक पर जा रहे युवकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अर्धजले शव मिलने की खबर आसपास के क्षेत्र में जंगल की आज की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।   सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।  इसके बाद घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारियों को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने एकत्रित किए हैं। वहीं एसपी देहात एसके सिंह भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद


पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव अत्यधिक क्षत विक्षत होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीमावर्ती जनपद मुजफ्फरनगर के थानों से भी मृतक की गुमशुदगी की बाबत जानकारी जुटा रही है। पुलिस कई पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी


एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पुलिस को अर्धजले शव की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कई पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119