बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद चले धारदार हथियार, चार घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कुंडा के गांव हरियावाला में शुक्रवार की रात एक ढाबा स्वामी के पुत्र की बर्थडे पार्टी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते चाकू और धारदार हथियारों से लैस छह लोगों ने हमला कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था। कुंडा थाने के गांव हरियावाला में संजू कुमार का चौधरी ढाबा है। शुक्रवार की रात उसके बेटे के जन्मदिन की पार्टी थी। इसमें कुछ परिचितों को आमंत्रित किया गया था। एक मेहमान के साथ गांव में रहने वाला एक युवक भी गया था। केक काटने के दौरान युवक ने संजू की पत्नी के चेहरे पर केक लगा दिया। इसके बाद युवक उनके कमरे में घुसकर परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

इस पर संजू के भाई ने उसे पीट दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर युवक को उसके घर भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक पांच अन्य लोगों के साथ फिर आ धमका। आरोप है कि चाकू और धारदार हथियारों से लैस इन लोगों ने बर्थडे पार्टी में आए रिश्तेदारों गाजियाबाद निवासी नरेश कुमार, बुद्धा, गुड्डू और संगीता को घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। सूर्या चौकी प्रभारी मनोज धौनी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिल सकी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119