फरार चल रहे हमलावार उद्यमी पिता-पुत्र पर घोषित होगा इनाम
काशीपुर। शहर के व्यवसायी से रंगदारी मांगने, जानलेवा हमले के आरोपी फरार चल रहे उद्यमी पिता-पुत्र पर जल्द इनाम घोषत होगा। साथ ही आरोपियों को पनाह देने वाले मददगारों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। अक्टूबर 2023 में व्यवसायी प्रतीक अग्रवाल ने उद्यमी अनूप अग्रवाल व उनके बेटे अमोल के साथ कुछ अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया था।
शनिवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी के आवास पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही है। बताया कि संज्ञान में आया है कि परिजन आरोपियों को पनाह दे रहे हैं। कुछ लोगों की ओर से कार्रवाई को लेकर अफवाह फैलाई जा रही हैं। कहा कि आरोपियों के दूसने प्रतिष्ठानों में भी न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती है तो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार