गोली लगे व्यक्ति को अस्पताल छोड़ भागे दोस्त, 17 साल के युवक की मौत
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व मंगलवार की शाम एक दुखद खबर सामने आयी है कि ग्राम लालपुर के 17 साल के लड़के की गोली लगने से मौत हो गई है जिसका नाम सन्नी पुत्र बलदेव सिंह बताया जा रहा है। युवक के दोस्त उसे अमृत हॉस्पिटल पर छोड़ कर चले गए। अमृत हॉस्पिटल से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हुई।
बताया जा रहा है कि गांव मलसा से वह अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट पर गया था जो उसे गम्भीर हालत में अमृत अस्पताल छोड़ कर फ़रार हो गए,परिजनों द्वारा दोनों दोस्तों पर सन्नी की गोली मारकर निर्मम हतया करने का आरोप लगाया जा रहा है फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक सन्नी के दो भाई विदेश में हैं उनके पिता गाड़ी चलाने का काम करते हैं, वो भी शहर से बाहर बताये जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट