शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में भगवानपुर जयसिंह वार्ड नं. 41 निवासी युवती ने कहा है कि उसकी मुलाकात दस वर्ष पूर्व दीपक शर्मा से हुई। उसने उसे धोखे में रखकर शादी के लिए राजी किया और बीमारी का हवाला देकर शादी टालता रहा। इस बीच 8 फरवरी को विवाह की तिथि तय की गई, लेकिन विवाह वाले दिन दीपक ने अपना फोन बंद कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

छानबीन में पता चला कि दीपक पहले से शादीशुदा है और उसने उसे धोखे में रखा। आरोप है कि इस बीच उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी के परिवारजनों ने उसे धमकी दी कि यदि दीपक को शादी के लिए मजबूर किया तो उसे झूठे अपहरण के केस में फंसा दिया जाएगा। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119