मौसी अपनी ही नाबालिग भांजी को लेकर फरार, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक मौसी अपनी ही नाबालिग भांजी को लेकर फरार हो गई। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जवाहनर नगर वार्ड 14 निवासी अफसाना पत्नी मोहम्मद रईस ने पुलिस को बताया कि उसके मायका बिहार में है।
मायके से कुछ दिन पहले ही उसकी 20 वर्षीय बहन सनोवर हल्द्वानी आई थी। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे सनोवर उनकी 15 वर्षीय बेटी महक को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उसका कुछ पता नहीं है। दो दिन से परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा