अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज
–सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, कुमाऊं के यात्रियों को भीड़ और परेशानी से राहत दिलाने की पैरवी
हल्द्वानी। हरिद्वार में आगामी अर्धकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के बीच कुमाऊं से हरिद्वार तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम से हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे से समय रहते आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
सांसद अजय भट्ट ने पत्र में कहा कि अर्धकुंभ के दौरान उत्तराखंड समेत कुमाऊं क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेन का संचालन बेहद जरूरी है।
नियमित ट्रेनों में बढ़ेगा दबाव, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
अजय भट्ट ने कहा कि अर्धकुंभ के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से नियमित रेल सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसे में विशेष ट्रेन नहीं होने पर श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन चलने से नैनीताल, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।
रेलवे से समय रहते व्यवस्था करने की अपील
सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि अर्धकुंभ की अवधि में काठगोदाम से हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेन संचालित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि समय रहते व्यवस्था सुनिश्चित होने से कुमाऊं के श्रद्धालु बिना अनावश्यक परेशानी के हरिद्वार पहुंच सकेंगे और धार्मिक आयोजनों में सुविधाजनक तरीके से भाग ले पाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल
रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार