युवती से छेड़छाड़ का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित एक घर में घुसकर मानसिक रूप से बीमार युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का ऑटो भी सीज कर दिया है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी और कॉलोनी की कुछ महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में रहने वाली एक मानसिक रूप से बीमार युवती की झोपड़ी में देर रात एक ऑटो चालक घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


स्थानीय लोगों को घटना की भनक लगने पर उन्होंने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि युवती के माता-पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है और उसकी देखरेख कॉलोनी के लोग ही करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


पार्षद रवि जोशी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली के एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि कालाढूंगी नयागांव निवासी करन आर्या के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का ऑटो भी सीज कर दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119