बाजार जाने की बात कहकर निकली दो बच्चों की मां लापता
हल्द्वानी। बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हल्द्वानी में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। बीती 28 जनवरी को उसकी पत्नी बच्चों से यह कहकर घर से निकली थी कि वह बाजार से कुछ सामान लेकर थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण