जन औषधि केंद्र में अनियमितताएं मिलने पर केंद्र सील

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाइयों की बिक्री सहित कई अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया।


शनिवार को एसडीएम राहुल शाह ने तहसीलदार दलीप सिंह और सीएचसी के सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत के साथ जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र में मरीजों को जेनेरिक दवाइयों के बजाय ब्रांडेड दवाइयां बेची जा रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


इसके अलावा केंद्र पर कोई पंजीकृत फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं मिला। दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर भी सही तरीके से संधारित नहीं किया गया था और जांच के दौरान कुछ एक्सपायर दवाइयां भी स्टॉक में रखी मिलीं।
निरीक्षण टीम को सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा लिखी गई कुछ पर्चियां भी मिलीं, जिनमें ब्रांडेड दवाइयां लिखी गई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जन औषधि केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि इस कार्रवाई की सूचना सीएमओ और औषधि निरीक्षक को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जन औषधि योजना के तहत आम जनता को सस्ती जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119