गीले कूड़े से तैयार जैविक खाद पर लोगों को किया जागरूक

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा की रिपोर्ट

भिकियासैण (अल्मोडा) जिलाधिकारी अल्मोडा़ के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार को नगर पंचायत भिकियासैंण की तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी शिप्रा जोशी पांडे और अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध गौड़ की उपस्थिति में के०पी०एस०एनवायरोटेक द्वारा कूडे के सोर्स सैगरेशन के सम्बंध में समस्त तहसील कॉलोनी वासियों को बिस्तृत जानकारी दी गयी, और लोगों को गीला,सूखा तथा बायोमेडिकल कूड़ा अलग अलग कर देने के लिए जागरूक किया!गीले कूड़े से तैयार किया गया जैविक खाद भी लोगों को दिखाया गया, और उसे बनाने की बिधि भी बताया गया!

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामनगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, आठ माह की गर्भवती मिली


तत्पश्चात उपजिलाधिकारी महोदया ने सभी तहसील कॉलोनी वासियों को सोर्स सैगरैशन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए,और कहा ऐसा नही करने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जमीन विवाद में चाचा पर फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद


अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध गौड़ ने अंत में सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए सब का सहयोग जरूरी बताया और साफ सफाई की दुरस्थ व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पंचायत द्वारा कूड़ेदान वितरित किये जा रहे हैं
कार्यक्रम में समस्त तहसील परिसर में निवासरत कर्मचारी गण एवम उनके परिजनों के साथ ही
महेंद्र कुमार,धन सिंह ,कपिल गोस्वामी ,जगदीश चन्द्र,संतोष कुमार,प्रह्लाद कमार आदि विभागीय लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119