युवती से अश्लील हरकतें करने का आरोपी बाबा गिरफ्तार
काशीपुर। किशोरी का रास्ते में अकेला देख उसे दबोचकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बाबा का पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री बीती 18 नवंबर की रात्रि करीब आठ बजे मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित सरकारी स्कूल के सामने वाली गली से आ रही थी कि इस दौरान एक अधेड़ बाबा ने उसकी पुत्री को दबोच लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में नामजद मुकदमा दर्ज कर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान जनपद लखीमपुर खीरी के थाना फरदान ग्राम लीला कुआ कटैया निवासी रामजीवन पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी