बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पांच आरोपियों पर केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। 28 मार्च सुबह बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून में सनसनीखेज वारदात : पत्नी के गले पर पाटल से वार कर हत्या, नशे में था आरोपी पति

इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर, गदरपुर और गुरुद्वारा हर गोविंद सिंह रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह को आरोपी बनाया गया है। विदित हो कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से गुरुवार को नानकमत्ता में शोक की लहर की लहर दौड़ गई थी। वहीं डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद नानकमत्ता कार सेवा डेरा परिसर में अद्र्धसैनिक बल तैनात है और डीजीपी पहुंच चुके हैं। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119