भुवन पांडे को मिली लालकुआं नगर कांग्रेस की कमान, हाई कमान के फैसले का स्वागत
लालकुआं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए नगर के ऊर्जावान तथा सांगठनिक क्षमता के धनी भुवन पांडे को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भुवन पांडे के नगर अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि भुवन पांडे कांग्रेस के बहुत ही समर्पित और ऊर्जावान नेता माने जाते हैं, जिनके नेतृत्व में समय-समय पर जन समस्याओं के समाधान के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाई जाती रही है।
उनके अंदर संगठन क्षमता भी है हर उम्र हर वर्ग का व्यक्ति उनसे जुड़ा हुआ है। बेहद मिलनसार कर्मठ एवं उच्च शिक्षित भुवन पांडे के नगर अध्यक्ष बनने के बाद लालकुआं नगर में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी इस बात की भी पूरी संभावना है। उनके मनोनयन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी तथा कांग्रेस नेता एवं ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने लालकुआं कांग्रेस नगर भुवन पांडे की ताजपोशी पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। नेता द्वय ने कहा कि भुवन पांडे के नगर अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी जवान की पठानकोट ट्रेन हादसे में मौत
uttarakhand-सरकारी नौकरी के बाद अब युवाओं को उद्यमी बनाने पर धामी सरकार का फोकस