हजारों की संख्या में कैंची धाम पहुंचकर भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भले ही कोरोना महामारी के चलते कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने मेले का आयोजन नहीं कराया लेकिन बाबा नीम किरोरी महाराज के भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं देखी गयी। सुबह से शाम तक करीब छह हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किये। कोरोना के बाद भी मंगलवार को बाबा के स्थापना दिवस पर हजारों की संख्या में भक्त कैंची धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन कर माल पुये का प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि की पांच बजे के बाद पहुंचने वालों को पुलिस ने सड़क से ही लौटा दिया। सामाजिक दूरी के तहत बाबा की आरती कर उन्हें भोग लगाया गया। वही भक्तों को बाबा के दर्शन कराकर प्रसाद वितरित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

मंगलवार को कैंची धाम में हनुमान स्थापना दिवस के पर मेले का आयोजन तो नहीं किया गया परंतु हजारों भक्त नीब करौली बाबा के दर्शन को पहुँच गए। भक्तों की भीड़ देख मंदिर प्रबंधन ने बारी-बारी से सोशल डिस्टनसिंग के तहत उन्हें बाबा के दर्शन कराए। बाबा के पसंदीदा मालपुए का प्रसाद वितरित किया। देखते ही देखते मन्दिर में भीड़ बढ़ने लगी। मंदिर प्रबंधन के सदस्यों ने भीड़ पर काबू पाकर उन्हें दर्शन के लिए अंदर भेजा। उधर पुलिस भी नियमो का उल्लंघन करने वालो के चालान किए। वही उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। शाम 5 बजे तक भक्त मंदिर में दर्शन को पहुँचे। 5 बजे बाद पहुँचने वालों को पुलिस ने सड़क के पास ही रोक पर लौटा दिया। पुलिस भी सुबह से शाम तक कैंची धाम में मुस्तैद रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फोटोःःः
शाम के वक्त सड़क से ही बाबा के दर्शन करते भक्त।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

सम्पादक महोदय सभी फोटो को स्थान देने की कृपा कीजिएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119