उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल
चंपावत। अमरू बैंड के पास तीखे मोड़ पर आरबीएम (रेत-बजरी) से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चंपावत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात डंपर संख्या UK05CA-1619 बेलखेत से टनकपुर की ओर आरबीएम लेकर जा रहा था। अमरू बैंड से करीब 500 मीटर आगे एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में बेलखेत, चल्थी निवासी 40 वर्षीय चालक नारायण सिंह पुत्र भूप सिंह को हल्की चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलने पर कांस्टेबल कमलनाथ गोस्वामी, कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल आनंद नेगी सरकारी वाहन से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। फिलहाल चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने वाहन चालकों से की सतर्कता बरतने की अपील
पुलिस ने पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी सड़कों पर तीखे मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में वाहन चालक गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज
रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार