बागेश्वर: रंगदारी वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार -न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
बागेश्वर। जिले में लोगों को परेशान कर रंगदारी वसूलने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 16 मार्च को जिला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिक्रम सिंह दानू ने गरुड़ क्षेत्र के रीठा बगड़ निवासी गोपाल बनवासी उर्फ गोपाल राम के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी होटल को अवैध निर्माण बताकर लगातार परेशान कर रहा था और कानून का भय दिखाकर 40 हजार रुपये वसूल चुका था। साथ ही वह ढाई लाख रुपये की और रंगदारी की मांग कर रहा था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार तलाश और दबिश देते हुए शनिवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह ने बताया कि रंगदारी के मामले में आरोपी गोपाल बनवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से बैजनाथ थाने में रंगदारी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा विभिन्न धाराओं में अन्य मुकदमे भी पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम