सट्टा खिलाने वालों पर सरकार की सबसे बड़ी स्ट्राइक -8400 वेबसाइट्स और ऐप्स पर लगाया ताला

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 और अवैध वेबसाइटों और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद देश में अब तक कुल 8400 अवैध जुआ और सट्टेबाजी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।


सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टेबाजी का गोरखधंधा चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। ये वेबसाइटें और ऐप्स लोगों को रातों-रात अमीर बनने का लालच देकर बड़े पैमाने पर जुए और सट्टेबाजी के नेटवर्क चला रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के बाद तेज हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 22 अगस्त 2025 को ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पारित किया था, जिसे 1 अक्टूबर 2025 से पूरे देश में लागू कर दिया गया। इस कानून के लागू होने के बाद अवैध ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


कुल 8400 प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स में से 4900 वेबसाइट्स और ऐप्स को इसी कानून के लागू होने के बाद ब्लॉक किया गया है। इससे पहले जनवरी में भी 242 वेबसाइटों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


सरकार ने उन सभी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है जो ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले गेम्स, कैसीनो स्लॉट, रूलेट, लाइव डीलर टेबल, सट्टा या मटका नेटवर्क, रियल-मनी कार्ड गेम्स और पी-2-पी सट्टेबाजी एक्सचेंज के रूप में संचालित हो रहे थे।


मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध से जुड़ा था नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि ये अवैध प्लेटफॉर्म मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराधों को बढ़ावा देने में भी शामिल थे। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार इन वेबसाइट्स में से अधिकांश विदेशी सर्वरों से संचालित हो रही थीं, जिससे देश के लोगों के साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी की आशंका बनी हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


सरकार का कहना है कि देशवासियों को आर्थिक नुकसान और जुए-सट्टे की लत से बचाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया गया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119