905 ग्राम चरस के साथ बागेश्वर का युवक गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। क्षेत्र में 905 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए बागेश्वर निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अपने शरीर में चरस को टेप से बांधकर तस्करी कर रहा था। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुभाषनगर दवाई फार्म के पास रमेश चंद्र पांडे (38 वर्ष) पुत्र भुवन चंद्र पांडे निवासी ग्राम करौली पोस्ट बिलोना थाना बागेश्वर हाल पता शिव मंदिर नवाबी रोड हीरानगर कोतवाली हल्द्वानी को चरस के साथ गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

मुखबिर की सूचना पर उसकी मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी ली तो आरोपी के शरीर में टेप लिपटी 905 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता के साथ-साथ एसओजी कर्मी भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119