नगर में घूम रहे गौ वंश के आवारा पशुओं को पकड़कर नगरपालिका ने भेजा बाजपुर

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा  1 अगस्त : अल्मोड़ा में घूम रहे आवारा पशुओं(गौवंश) को नगर पालिका परिषद् अल्मोड़ा द्वारा पकड़ कर बाजपुर गौ सदन भेजा गया है।अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद ने बताया कि नगर में आवारा घूम रहे गौ वंशीय पशुओं से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।जिस कारण नगरपालिका के द्वारा इन्हें पकड़कर बाजपुर गौ सदन भेजने की कार्यवाही की गयी।पालिका द्वारा पांच बड़े ट्रकों में नगर से आवारा गाय,सांड पकड़कर कुल 37 गौ वंशीय जानवर बाजपुर भेजे गये हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

उनके द्वारा बताया गया कि पालिका द्वारा समय समय पर यह अभियान जारी रहेगा तथा पूर्व में भी नगर से गौ वंश के कई पशुओं को बाजपुर गौ सदन भेजा जा चुका है।अधिशासी अधिकारी द्वारा अल्मोड़ा नगर के सभी गौवंश पालकों एवं नगर से लगे सभी ग्रामीण क्षेत्रों के गौवंश पालकों से अपील की गयी है कि वे अपने पशुओं को अपने घरों की गौ शालाओं में ही रखें।यदि उनके द्वारा अपने पशुओं को आवारा नगर में छोड़ा जाएगा तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी तथा जुर्माना वसूल कर पशुओं को बाजपुर गौ सदन भेज दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उक्त पशुपालकों की होगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119