जागेश्वर में सांसद की अभद्रता पर उपवास पर बैठे कुंजवाल

खबर शेयर करें 👉

देवभूमि में अराजकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं


अल्मोड़ा 1 अगस्त : शनिवार की देर शाम जागेश्वर धाम मंदिर में बरेली के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष के साथ की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सांसद की इस हरकत पर धरने पर बैठ गए हैं। जबकि जिले में जगह जगह भाजपा सांसद का पुतला फूंककर इस घटना की कड़ी निंदा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद के इस व्यवहार पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना जांच क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर हाईकोर्ट सख्त -कालाढूंगी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी तलब


शनिवार की देर शाम बरेली के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मंदिर की समय सीमा का उल्लघंन कर मंदिर के प्रबंधक के साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद स्थानीय पुजारियों और लोगों ने उनका घेराव किया। माफी मांगने के बाद सांसद जैसे तैसे वहां से खिसक गए। लेकिन रविवार को इस घटना के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने इस घटना को निदंनीय बताते हुए जागेश्वर में समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और उसके बाद धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र में जिस तरीके से पुजारियों और प्रबंधकों से अभद्रता की वह क्षमा योग्य नहीं है। कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा शिव के धाम आकर सत्ता की हनक दिखाने की जो कोशिश की गई वह दुर्भाग्यपूर्ण है और सांसद को इसके लिए यहां आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। धरना सभा के दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने इस शर्मनाक कृत्य के लिए भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामपुर तिराहा कांड के दो घायल आंदोलनकारियों को धामी सरकार का बड़ा सहारा -अब देखभाल के लिए मिलेंगे ₹20 हजार प्रतिमाह

धरना सभा में पीतांबर पांडे, राजेंद्र सिंह, बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह गैड़ा, हरीश जोशी, दिवान सिंह भैसोड़ा, दिनेश जोशी, हरिमोहन भट्ट, शेखर पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119