टिहरी में भालू का हमला: ग्राम प्रधान, वन दरोगा समेत तीन घायल -एम्स ऋषिकेश में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

टिहरी गढ़वाल। जनपद के थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में भालू के हमले से ग्राम प्रधान, वन दरोगा समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए AIIMS Rishikesh में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार के नीचे थापली तोक क्षेत्र में भालू की गतिविधियों की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और ग्रामीण विनोद सिंह रावत जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने अचानक तीनों पर हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


बताया जा रहा है कि तीनों ने काफी देर तक भालू से संघर्ष किया और किसी तरह उसे वहां से खदेड़ने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान भालू ने अपने नाखूनों से उनके शरीर पर गंभीर जख्म बना दिए, जिससे वे घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


घटना की सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कण्डी और कंधों के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में सुल्याधार निवासी एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला का उपचार भी AIIMS Rishikesh में चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119