रील के चक्कर में तमंचा दिखाना पड़ा भारी : सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल होने की चाहत में हथियार के साथ तस्वीरें डाल रहा था, जिससे शहर में भय का माहौल बन रहा था।


मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल व अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


पुलिस ने आरोपी को क्रियाशाला मंदिर के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


गिरफ्तार युवक की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में गौला गेट, राजपुरा, हल्द्वानी में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना और भय का माहौल बनाना कानूनन अपराध है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119