घास लेने गई महिलाओं पर भालू का हमला, दो महिलाएं गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

चौखुटिया/अल्मोड़ा। विकासखंड चौखुटिया के अंतर्गत ग्राम चौकड़ी में मंगलवार सुबह घास लेने जंगल गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायलों की पहचान चंपा देवी पत्नी मुकेश सिंह एवं गीता देवी पत्नी मोहन सिंह मेहरा के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं जंगल में घास एकत्र कर रही थीं, इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच नंदन सिंह मेहरा ने बताया कि क्षेत्र में भालुओं की संख्या लगभग आठ बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी गोपाल दास जोशी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को उपचार हेतु सहायता राशि प्रदान की। इसमें एक महिला को आंशिक रूप से घायल मानते हुए 20 हजार रुपये, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को 30 हजार रुपये की सहायता दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

क्षेत्राधिकारी जोशी ने बताया कि वन विभाग की ओर से तत्काल राहत दी गई है तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में भालुओं की बढ़ती संख्या के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से भालू के हमलों पर रोक लगाने के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119