आबादी क्षेत्र में खुली नहर बनी खतरा, कवरिंग की मांग तेज -अधिशासी अभियंता, दमुआढुंगा, जमरानी हल्द्वानी को पत्र भेजा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गैस प्लांट बच्चीपुर से लेकर तीन पानी चौराहे तक जमरानी नहर का निर्माण कार्य क्षेत्रीय लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। आबादी वाले इलाके से गुजर रही यह नहर कई स्थानों पर खुली हुई है, जिससे राहगीरों, बच्चों, पशुओं और दोपहिया वाहन चालकों को लगातार दुर्घटना का भय बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

स्थानीय लोगों के अनुसार नहर के खुले होने के कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें पशुओं के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक नहर के इस हिस्से में कवरिंग का कार्य नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी और चिंता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

इस संबंध में अधिशासी अभियंता, दमुआढुंगा, जमरानी हल्द्वानी को पत्र भेजकर नहर के खुले भाग पर तत्काल कवरिंग कराए जाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि यदि समय रहते सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में जान-माल के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

क्षेत्रीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि नहर की कवरिंग होने से आम जनता सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकेगी और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119