रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट -SSP ने जारी किए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जनपद भ्रमण को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा है।


ऑनलाइन व भौतिक बैठक में एसएसपी ने कहा कि रक्षा मंत्री का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है और ईद पर्व के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी होगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय, मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान तेज
19 से 22 मार्च तक रात 11 बजे से 1 बजे तक सभी सीओ, एसएचओ और एसओ अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त, चेकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाएंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ और संदिग्धों पर नजर
हर दिन सुबह 5 से 7 बजे तक “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हुड़दंगियों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


धार्मिक स्थलों और अलविदा जुम्मा पर विशेष नजर
मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च सहित सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अलविदा जुम्मा की नमाज सार्वजनिक सड़कों या निजी संपत्ति पर न हो, इसके लिए समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।


वीवीआईपी सुरक्षा और सघन चेकिंग
वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ज्वेलर्स शॉप, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चेकिंग की जाएगी। रात में बीडीएस टीम के साथ हैलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


होटल, लॉज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सत्यापन अभियान
20 मार्च को पूरे दिन बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। होटल, लॉज, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में मौजूद रहकर किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119